Kanpur Food Safety Raid : त्योहारों से पहले 10 हजार किलो एक्सपायर खजूर जब्त, मुनाफाखोरों की मुनादी बेनकाब

Kanpur Food Safety Raid(उत्तर प्रदेश): त्योहारों के सीजन में मुनाफाखोरों और मिलावटखोरों का खेल आम लोगों की सेहत के लिए खतरा बन जाता है। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र से ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां खाद्य विभाग ने 10 हजार किलो (100 क्विंटल) जहरीला खजूर जब्त किया है।

शटर उठते ही उड़े होश
यह कार्रवाई मछरिया इलाके में स्थित रजनीश ट्रेडर्स के गोदाम पर की गई।खाद्य विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा।शटर खुलते ही अधिकारियों को खजूर के डिब्बों का अंबार दिखाई दिया।जांच में पता चला कि यह खजूर खाने लायक नहीं था।जब्त किए गए माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई।
गोदाम में सड़ा हुआ खजूर
गोदाम में रखा खजूर साल 2022–23 में एक्सपायर हो चुका था।जो खजूर कूड़ेदान में होना चाहिए था, उसे गोदाम में सहेज कर रखा गया था।यह सड़ा‑गला माल होली और रमजान के महीने में बाजार में उतारने की तैयारी में था।
मुनाफाखोरी की शातिराना योजना
व्यापारी एक्सपायर खजूर के डिब्बों पर लगी पुरानी तारीख हटाकर नई तारीख के स्टीकर लगाकर इसे ताजा माल दिखा रहे थे।मकसद था त्योहारों की भीड़भाड़ में बढ़ती मांग के दौरान इसे ग्राहकों को बेचकर मुनाफा कमाना।यह मामला दर्शाता है कि त्योहारों के मौसम में सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है।खाद्य विभाग ने जब्त खजूर को नष्ट करने का आदेश दिया।गोदाम संचालक और संबंधित व्यापारी के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू।विभाग ने जनता से अपील की है कि हमेशा पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट चेक करें और संदिग्ध सामान की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी: 954 महिलाओं समेत 4543 अभ्यर्थी चयनित
14 जुलाई 2026
संभल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ईदगाह जमींदोज, 25 फीट ऊंची मीनार पर चला बुलडोजर
14 जुलाई 2026
कानपुर में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अरेस्ट किए 12 ठग
14 जुलाई 2026