IPS KK Bishnoi और IPS Anshika Verma की शादी: बिश्नोई समाज की पारंपरिक रस्म ‘दूध पिलाई’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

✍️Amisha Sachan
IPS KK Bishnoi और IPS Anshika Verma की शादी: बिश्नोई समाज की पारंपरिक रस्म 'दूध पिलाई' ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

लखनऊ/जयपुर: उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 28 मार्च को इन दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया।इस शादी की खबर पहले से ही सुर्खियों में थी और सगाई से लेकर शादी तक की सभी रस्मों की वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। खासतौर पर इस शादी की दूध पिलाई की रस्म लोगों का ध्यान खींच रही है।

दूध पिलाई की परंपरा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आईपीएस केके बिश्नोई बारात निकलने से पहले अपनी मां के पास बैठकर बिश्नोई समाज की पारंपरिक रस्म निभाते हुए ‘मां का दूध’ पी रहे हैं।बिश्नोई समाज और कुछ अन्य ग्रामीण समुदायों में इसे सदियों से निभाया जा रहा है। इसे आम भाषा में ‘आंचल पीना’ भी कहा जाता है। इस रस्म के तहत, जब सज-धजकर दूल्हा अपनी बारात लेकर घर से निकलता है, वह अपनी मां के पास बैठता है और प्रतीकात्मक रूप से मां का दूध पीता है।इसके बाद मां अपने लाल के सिर पर हाथ रखकर उसे नई जिंदगी और गृहस्थ जीवन में प्रवेश का आशीर्वाद देती हैं। यह रस्म बेटे को याद दिलाती है कि वह कभी भी अपनी मां के दूध का ऋण पूरी तरह चुका नहीं सकता, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।

परंपरा का ऐतिहासिक महत्व

मध्यकाल में यह रस्म योद्धाओं के लिए भी महत्वपूर्ण थी। युद्ध के मैदान में जाने से पहले वे मां का दूध पीते थे ताकि जीवन भर अपनी मां की प्रतिष्ठा और संस्कारों का सम्मान करें।इस परंपरा का संदेश आज भी यही है कि मां के संस्कार और आशीर्वाद जीवन में हमेशा मार्गदर्शन देंगे। इस रस्म को निभाकर आईपीएस केके बिश्नोई ने न केवल परंपरा का सम्मान किया बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का संदेश भी दिया।

ग्रैंड वेडिंग की चर्चाएँ

शादी की अन्य रस्मों और वेडिंग लुक ने भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। आईपीएस अंशिका वर्मा का पारंपरिक पोशाक में लुक और दूल्हा के ग्रैंड बारात की झलक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

Headlines से और खबरें