कानपुर में शराब कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का सर्वे, दर्जनभर गाड़ी से पहुंचे अफसर जांच में जुटे

कानपुर में कर चोरी की आशंका में आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार को राजस्थान लिकर कंपनी के सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई रनिया स्थित दो यूनिटों के अलावा नवाबगंज, वीआईपी रोड, स्वरूप नगर, फजलगंज, शास्त्री नगर और माल रोड स्थित कार्यालयों में की गयी.
शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा के नवाबगंज स्थित आवास और वीआईपी रोड के ऑफिस मे आयकर विभाग की टीमें दोपहर करीब 1 बजे से ही संबंधित परिसरों में जांच में जुटी रहीं. अधिकारियों ने दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य कारोबारी अभिलेखों की गहन पड़ताल की। रनिया स्थित कंपनी की बीयर यूनिट संचालित की जाती है.
सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में कर चोरी से संबंधित कुछ अहम दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड मिले हैं. आयकर विभाग इन दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के लेनदेन और कर भुगतान से जुड़े मामलों की जांच कर रहा है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर के सिकठिया में बारिश से जमीन धंसी, 30 फीट गहरा गड्ढा; महिला ने बच्चों का बचाया
27 सितंबर 2026
संत प्रेमानंद के शिष्य का छत से कूदकर खुदकुशी करने वाला CCTV आया, रोंगटे खड़े हो जाएंगे
27 सितंबर 2026
कानपुर देहात के शिवली में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत
27 सितंबर 2026