हमीरपुर के राठ मे कपूत ने मामूली विवाद में की बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या

इरफान अली, हमीरपुर।
जनपद हमीरपुर के राठ क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नरेश पुत्र शिवराम ने अपने ही पिता शिवराम चौधरी (उम्र करीब 65 वर्ष) की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी,
मिली जानकारी के अनुसार, मामूली विवाद—बाहर कमाने जाने को लेकर—इतना बढ़ गया कि बेटे ने हैवानियत की हद पार कर दी, आरोपी की पत्नी के मुताबिक, ससुर ने उसे बाहर जाने से मना किया, इसी बात पर झगड़ा हुआ और देखते ही देखते मामला खून-खराबे में बदल गया, परिजन घायलावस्था में मृतक को उरई मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उनकी मौत हो गई,
मृतक की पत्नी का कहना है कि कोई बड़ी बात भी नहीं थी, फिर भी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, आरोपी जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया,
बताया जा रहा है कि शिवराम चौधरी गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे और उनकी छवि एक सम्मानित व्यक्ति की थी, घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उरई स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

आपकी लंका में आग लगने वाली है, MP-MLA से कसम खिलवाओ, सब सच उगल देंगे; अखिलेश को राजभर की नसीहत
17 जून 2026
यूपी बोर्ड ने गाजीपुर, हरदोई, लखनऊ समेत कई जिलों के 465 स्कूलों की मान्यता समाप्त
17 जून 2026
राजभर की चिंगारी को केशव ने दी हवा, कानपुर में बोले- अखिलेश के 25-26 सांसद सपा छोड़ने को तैयार
17 जून 2026