कानपुर में महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाकर होमगार्ड को पीटा, फाड़ी वर्दी

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कारगिल पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे अंडरपास पर एक महिला ने होमगार्ड पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. वायरल वीडियो में महिला होमगार्ड की वर्दी पकड़कर थप्पड़, लात और घूंसे मारती हुई नजर आ रही है.
घटना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कारगिल पेट्रोल पंप के ठीक सामने नेशनल हाईवे अंडरपास के पास की बताई जा रही है.
होमगार्ड को बीच सड़क पर पीटा: आरोप है कि महिला ने होमगार्ड पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि महिला गुस्से में आपा खो बैठी और होमगार्ड को बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह महिला गुस्से में लाल होकर होमगार्ड को थप्पड़, लात और घूंसे मार रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस: इतना ही नहीं, वह उसकी वर्दी भी खींचती हुई नजर आ रही है. इस सरेआम हंगामे और मारपीट को देखने के लिए सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ. फिलहाल, इस मामले में स्थानीय पुलिस वीडियो के आधार पर जांच-पड़ताल में जुट गई है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने घेरा बसपा प्रमुख का आवास, “मायावती बाहर आओ” के नारे
25 जुलाई 2026
फतेहपुर में CM ड्यूटी पर जा रहे हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुसी बाइक
25 जुलाई 2026
अमेठी में सुबह-सुबह रेल हादसा, मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरे; बड़ा हादसा टला
25 जुलाई 2026