लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में लगी आग, टर्मिनल से 300 मीटर दूर, उड़ानों पर असर नहीं

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में मंगलवार सुबह 6:30 बजे भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग जल गई. धुआं 2 किमी दूर तक दिखाई दिया. एयरपोर्ट परिसर में आग से हड़कंप मच गया.
तुरंत फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह टर्मिनल से करीब 250-300 मीटर दूर है. इसे मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी तौर पर पीवीसी यानी प्लास्टिक से बनाया गया था. यही वजह थी कि आग बहुत तेजी से फैली. हालांकि,


इस हादसे से विमानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है. आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है. एयरपोर्ट परिसर की इस बिल्डिंग में 33 छोटे कमरे हैं।.इसमें करीब 300 मजदूर रहते हैं. वे परिसर में एक होटल का निर्माण कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

मुजफ्फरनगर में डंपर से टकरा हाईवे से नीचे गिरी स्कॉर्पियो, 4 की मौत; बर्थडे से लौट रहा था परिवार
6 अक्तूबर 2026
हमीरपुर के देवलिया देव तालाब में कूदा युवक, तलाश जारी, घर में मिला सुसाइड नोट, लिखी ये बातें
6 अक्तूबर 2026
UP के 8 जिलों में अचानक शाम को मौसम बदला, अयोध्या में आंधी; बाराबंकी-प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में ओले गिरे
5 अक्तूबर 2026