10 साल की बेटी से अश्लील हरकतें करने वाले पर तिलमिलाया पिता, तमंचा तानकर बोला- ‘खोपड़ी खोल दूंगा’

कानपुर में 10 साल की बेटी के साथ छेड़खानी से परेशान पिता का सब्र टूट गया. उसने आरोपी लड़के के पिता पर तमंचा तान दिया. बोला- अगली बार कुछ हुआ तो खोपड़ी में गोली मार दूंगा.
इस घटना के बाद पिता ने X पोस्ट में लिखा- मोमबत्तियां जलाने से बेहतर है कि आज ही निर्दोष बच्ची के लिए आवाज उठाई जाए.
पीड़ित लड़की ने भी वीडियो जारी किया है जिसमें उसने कहा- मैं अपने घर के सामने वाले एक लड़के से बहुत परेशान हूं. मैं जब घर से बाहर निकलती हूं तो वो अपनी छत से मुझे गंदे-गंदे इशारे करता है. सीटी बजाकर परेशान करता है. मेरे पापा ने मुझे साइकिल दिलाई है. साइकिल चलाने जाती हूं तो वह मुझे पकड़ने आ जाता है. मैं जहां भी जाती हूं, वो मेरा पीछा करता है.
लड़की ने वीडियो 6 जून को जारी किया था, जो आज, मंगलवार को वायरल है. धमकाने और छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस लड़की के पिता की तलाश कर रही है.
वहीं, कांग्रेस ने सरकार से पूछा- योगी जी, क्या यही है आपका “मिशन शक्ति”? क्या भाजपा के राज में अब 9 साल की बच्चियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर आकर रोना पड़ेगा?
पिता ने कहा- क्या प्रशासन किसी बड़ी वारदात के होने का इंतजार कर रहा? मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित लड़की के पिता ने कहा- एक बेटी के पिता के रूप में, मेरा दिल कांप रहा है. बाद में मोमबत्तियां जलाने से बेहतर है कि आज ही इस निर्दोष बच्ची के लिए आवाज उठाई जाए। 10 साल की एक मासूम बच्ची अपने घर के सामने रहने वाले 18 साल के लड़के के अश्लील कृत्यों, भद्दे इशारों और उत्पीड़न से इतनी भयभीत है कि उसे सोशल मीडिया पर आकर रोते हुए न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है.
घर में सिर्फ मां और बेटी ही रहती हैं और आरोपी परिवार पैसे और प्रभाव के बल पर हर जगह मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है. जब मां शिकायत करने जाती है, तो उसे गालियां और धमकी मिलती है.
आखिर कब तक हमारी बेटियां अपने ही घर के बाहर निकलने, साइकिल चलाने या सांस लेने से भी डरती रहेंगी? क्या प्रशासन किसी बड़ी वारदात के होने का इंतजार कर रहा है? मुख्यमंत्रीजी और कानपुर पुलिस से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इस रसूखदार परिवार की गर्मी शांत की जाए और इस बेटी को तुरंत सुरक्षा और न्याय दिया जाए.
आरोपी के पिता को तमंचा तानकर धमकाया था: 27 जून को लड़की के पिता आरोपी के घर पहुंचे थे. आसपास के कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर समझौता करा रहे थे. तभी पिता घर से तमंचा लेकर आया और आरोपी के पिता के सिर पर सटा दिया. बोले- आप सभी लोगों की बात मान ली, लेकिन अगली बार कुछ हुआ तो इसकी खोपड़ी में गोली मार दूंगा. आप सब सामाजिक लोगों की वजह से छोड़ दिया, लेकिन अगली बार छोड़ूंगा नहीं.
बेटी की मां बोली- अगर खुद का घर नहीं होता तो यहां से चली जाती: पीड़ित बेटी की मां ने मंगलवार को दैनिक भास्कर से कहा- मेरे पति प्रयागराज में प्राइवेट जॉब करते हैं. मैं घर में अपनी 12 साल की बेटी के साथ रहती हूं. घर के सामने रहने वाले अधिवक्ता का बेटा आए दिन बेटी को अश्लील इशारे करता है. जब मैंने आरोपी के परिवार वालों से शिकायत की, तो वो गाली-गलौच करने लगे.
अधिवक्ता का बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है. मैं दो साल से डरी हुई हूं, बेटी से छेड़खानी के विरोध में आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाता है. ये मेरा घर है. अगर मैं किराए के घर में रह रही होती तो खाली करके चली जाती.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- “मामला संज्ञान में है, दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है. किशोरी पीड़िता की ओर से कुछ वीडियो पुलिस को मुहैया कराए गए थे, जिसमें वह अश्लील इशारे करता दिख रहा है. मामले की जांच की जा रही है.”
उत्तर प्रदेश से और खबरें

चंपत राय ने पहली बार मुंह खोला, पाती छापकर कहा- SIT की फाइनल रिपोर्ट के बाद आरोपों का जवाब दूंगा
7 जुलाई 2026
शादी कराने की आड़ में ठग गैंग का खुलासा, कॉल सेंटर की लड़कियां दुल्हन बनकर ऐसे फंसाती
7 जुलाई 2026
पीलीभीत में सोते समय ऊपर गिरा टेबल फैन, पति-पत्नी की करंट से तड़पकर मौत
7 जुलाई 2026