हमीरपुर में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, पोती ने सबसे पहले देखा खून से लथपथ शव

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में घर में सो रहे वृद्ध ठाकुरदास अहिरवार (68) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. गुरूवार रात करीब 12 बजे परिवार के लोग घर में सो रहे थे. रात करीब दो बजे मृतक की पोती मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गई, जहां खून पड़ा देखकर उसने परिजनों को जानकारी दी.
परिजन कमरे में पहुंचे, तो ठाकुरदास बिस्तर पर पड़े मिले. परिवार ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी. प्रधान ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक, राठ सीओ समेत फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई.
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं. डॉग स्क्वॉड की मदद से भी हत्यारों तक पहुंचने के लिए सुराग तलाशे गए. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के बेटे नरेश के मुताबिक, परिवार को हत्या के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं है.
जल्द ही होगा घटना का खुलासा: न ही उन्हें किसी पर शक है. पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है. क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद HC ने मांगा जवाब, जुर्माना वसूली पर भी लगायी रोक
11 सितंबर 2026
बिठूर में तेज रफ़्तार इको और क्रेटा कार में टक्कर, 4 घायलों को अस्पताल पहुंचाया
11 सितंबर 2026
KDA में भ्रष्टाचार मामले में 3 कर्मचारियों पर एक्शन: एक बर्खास्त, दूसरा निलंबित और तीसरे का डिमोशन
11 सितंबर 2026