बाराबंकी CHC में डॉक्टर पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का आरोप, मरीजों को हो रही परेशानी

बाराबंकी। जनपद के शुम्भा एट परीवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात चिकित्सक डॉ. मुकुंद पटेल पर ड्यूटी से अक्सर अनुपस्थित रहने के आरोप लगे हैं। स्थानीय मरीजों और ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर के न मिलने से उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।

दूर-दराज से आने वाले मरीज हो रहे परेशान
कान्हूपुर मन्झुपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों ने बताया कि सीएचसी गांव से लगभग एक से तीन किलोमीटर दूर स्थित है। मरीज टैक्सी या निजी वाहन से किराया खर्च कर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है कि इससे खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर उपचार न मिलने से उनकी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

“मीटिंग का बहाना बनाकर गायब हो जाते हैं”
रामफेर, राजकुमारी और ज्ञानमती सहित कई मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉ. पटेल अस्पताल में कभी-कभी ही दिखाई देते हैं। मरीजों का दावा है कि डॉक्टर अक्सर मीटिंग का हवाला देकर अनुपस्थित रहते हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) अवधेश यादव से बात की गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगे, तो गरीब और ग्रामीण मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल पाती है या नहीं।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

मथुरा-वृंदावन होली 2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने किए व्यापक इंतज़ाम
24 फ़रवरी 2026
बाराबंकी के त्रिवेदीगंज चौराहे पर मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
24 फ़रवरी 2026
कानपुर देहात : चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों के लिए ग्राम चौपालों का आयोजन, किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान
24 फ़रवरी 2026