फतेहपुर में दबोचा गया शातिर, मुठभेड़ में पैर में गोली लगी; कई चोरियों में था वांछित
✍️NNS Desk

फतेहपुर की थरियांव पुलिस ने बुधवार रात पश्चिमी बाईपास जयसिंहपुर मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद कई चोरियों में वांछित चल रहे साहिल कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां निवासी है.
आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर व 1,000 रुपये बरामद हुए हैं. सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि साहिल कुरैशी के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं. चोरियों के मामले में आरोपी वांछित चल रहा था.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, 5Km दूर से दिखीं लपटें; बाल-बाल बचे 30 फंसे मजदूर
4 अक्तूबर 2026
योगी ने भदोही जिले का नाम बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा
4 अक्तूबर 2026
थप्पड़ कांड के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हटाए गोरखपुर के जिला व शहर के पदाधिकारी
4 अक्तूबर 2026