लखनऊ में दंपती की मौत, पति फंदे से लटका मिला तो पत्नी की लाश चारपाई पर मिली

लखनऊ के बख्शी का तालाब के मदारीपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 35 वर्षीय आशीष प्रजापति और उसकी 30 वर्षीय पत्नी क्षमता प्रजापति घर के कमरे में मृत मिले. बताया जा रहा है कि दंपती ने अपने बेटे और बेटी को स्कूल भेजने के बाद यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही एसीपी बख्शी का तालाब के साथ पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है.
पत्नी का शव चारपाई पर, पति फंदे से लटका मिला: पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला का शव चारपाई पर मिला, जबकि आशीष का शव फंदे से लटका हुआ था. इसी आधार पर पुलिस सूत्रों ने आशंका जताई है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं बताया गया है. मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी.
गृह कलह को बताया जा रहा प्रारंभिक कारण: प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे गृह कलह की बात सामने आ रही है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम की जांच और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

बिजनौर में केमिकल लगा नोट दिया, दुकानदार हुआ बेहोश; मुंह में 6 लाख की ज्वेलरी रखकर चंपत
15 सितंबर 2026
बनने जा रहा है कानपुर-झांसी छह लेन हाईवे, DPR तैयार; लोगों का सफर आसान होगा
15 सितंबर 2026
मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद
15 सितंबर 2026