स्वरूप नगर स्थित रेस्टोरेंट में बवाल करने वाले सिपाही और दरोगा निलंबित, विभागीय जांच शुरू

कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट के अंदर हंगामा और कर्मचारियों से मारपीट के आरोपों के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सिपाही आदित्य यादव और दरोगा रजनीश भाठी को निलंबित कर दिया गया है. दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है.
सिपाही आदित्य यादव एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव का हमराही है, जबकि दरोगा रजनीश भाठी बेगमगंज थाने में तैनात है. मामले की जांच एसीपी स्वरूप नगर ज्योतिष श्री ने की थी. उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी सेंट्रल ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. पुलिस विभाग का कहना है कि प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सोमवार को पुलिस उपायुक्त ने कहा- दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. DCP सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया- “मामला संज्ञान में आया है. इसकी जांच ACP स्वरूप नगर ज्योति श्री को सौंपी गई है. जांच के बाद प्रथम दृष्टया दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.”
हुक्का देने से मना किया तो शुरू हुआ विवाद: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे चार युवक कार से स्वरूप नगर स्थित रेस्तरां पहुंचे. उन्होंने कर्मचारियों से हुक्का मांगा. रेस्तरां में हुक्का उपलब्ध कराने से मना करने पर युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे.
आरोप है कि कर्मचारियों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान कर्मचारियों के कपड़े तक फाड़ दिए गए. हंगामा रेस्तरां से सड़क तक पहुंच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर छींटाकशी का आरोप: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवतियां अपना मोबाइल लेने के लिए रेस्तरां पहुंची थीं। आरोप है कि हंगामा कर रहे युवकों ने उन पर भी छींटाकशी की. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
दरोगा और ACP के हमराही का नाम आया सामने: आरोप है कि हंगामा करने वालों में दरोगा रजनीश भाटी बेकनगंज थाने में तैनात है, जबकि दूसरा युवक ACP घाटमपुर कृष्णकांत का हमराही आदित्य यादव है. घटना के समय दोनों सादी वर्दी में थे और उनके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हंगामे के दौरान ACP का हमराही फोन करके स्वरूप नगर चौकी प्रभारी और थाना पुलिस को मौके पर बुलाने लगा..हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों युवक वहां से चले गए.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

गाजियाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
12 अक्तूबर 2026
कानपुर में पंचर की दुकान में सोते युवक को सांप ने डसा, मौत के बाद भी झाड़-फूंक कराते रहे परिजन
12 अक्तूबर 2026
इटावा में हिस्ट्रीशीटर ने DM कार्यालय के बाहर डाई पी, पेट्रोल डाल किया आत्मदाह का प्रयास
12 अक्तूबर 2026