कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन शुरू: दोबारा मंच बनाया, भीड़ इकट्ठा होने लगी

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है. CJP का संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे जंतर-मंतर खाली करा दिया था.
प्रदर्शनकारी और अभिजीत दीपके 6 घंटे बाद फिर लौट आए. सोमवार रात 11 बजे तक भारी तादाद में लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दीपके ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च करेंगे. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे. प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं. सोमवार को दीपके समेत CJP समर्थकों ने संसद तक मार्च किया था.
पिछले 14 साल में पहली बार प्रदर्शनकारियों की भीड़ संसद के दरवाजे तक पहुंची है. इससे पहले, 2012 में निर्भया कांड के विरोध में इस इलाके में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुआ था.
दिल्ली से और खबरें

राहुल गांधी के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन केस में FIR दर्ज; नेता विपक्ष बोले- ‘न्याय का पहला कदम’
21 अगस्त 2026
हर सवाल का जवाब दूंगा, पहले चर्चा करे विपक्ष- अमित शाह; राहुल गांधी बोले- लेक्चर नहीं सुनना
12 अगस्त 2026
पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा ‘वंदे मातरम’, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नई व्यवस्था
10 अगस्त 2026