CM योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- ‘2017 से पहले माफिया के आगे नाक रगड़ती थी सरकार’

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया. इस मौके पर उन्होंने प्रदेश का पहला कीर्ति चक्र हासिल करने वाले पुलिसकर्मी शहीद सुनील सिंह के परिजनों को सम्मानित कर बधाई दी. सीएम योगी ने पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की पुस्तक संघर्ष को सम्मानित किया.
इस मौके पर CM योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी के हर जिले में माफिया का बोलबाला था और समानांतर सरकारें चलती थीं. पुलिस मजबूर थी और माफिया के आगे घुटने टेके जाते थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश सरकार ने पुलिस सुधारों को आगे बढ़ाया है. प्रकाश सिंह ने जिन पुलिस सुधारों की वकालत की थी, उन्हें उत्तर प्रदेश ने देश में सबसे पहले लागू किया. वर्तमान में प्रदेश में सात पुलिस कमिश्नरेट काम कर रहे हैं. योगी ने कहा कि आज यूपी पुलिस के सामने विचार, वीरता और तकनीक तीनों का समन्वय दिखाई देता है. ‘संघर्ष’ पुस्तक के माध्यम से पुलिस सेवा के अनुभव और चुनौतियां सामने आई हैं. वहीं, जांबाज पुलिसकर्मियों की वीरता का सम्मान करने के साथ सड़क सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन भी पुलिस बल को समर्पित किए गए हैं.
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे कोई भी व्यक्ति भले ही कितने बड़े पद पर हो पर बिना सुरक्षा के वो निश्चिंत नहीं रह सकता है. यूपी पुलिस ने प्रदेश की जनता को सुरक्षा का एहसास कराया है. यह पहली बार है जब यूपी पुलिस के जवान को कीर्तिचक्र से सम्मानित किया गया है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शाहजहांपुर के बाद अब एटा में साधु की हत्या, लूटपाट के बाद ईंट से सिर कूचा; चारपाई पर पड़ा मिला शव
1 अक्तूबर 2026
मुजफ्फरनगर में सपाइयों जमकर चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया कमेंट पर भिड़े दो गुटों के नेता
1 अक्तूबर 2026
कानपुर में छुट्टी पर घर आयी महिला सिपाही फंदे पर लटकी मिली, 6 महीने पहले हुई भर्ती
1 अक्तूबर 2026