Banda Bar Association Election: बांदा में अधिवक्ता संघ चुनाव के बाद बवाल, देर रात वकीलों में मारपीट

Banda Bar Association Election: रिपोर्ट-मोहित पाल बांदा। अधिवक्ता संघ चुनाव के परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में माहौल गरमा गया। जीत के जश्न के बीच आपसी कहासुनी इतनी बढ़ी कि देर रात अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

सुबह से चली चुनावी प्रक्रिया, देर रात आया परिणाम
बांदा में बार काउंसिल संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ। दिनभर मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चली।अध्यक्ष पद पर विमल सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 101 मतों से हराकर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जीत के बाद बढ़ा तनाव
बताया जा रहा है कि जीत के बाद दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बार परिसर में अफरा-तफरी मच गई।कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमल सिंह के भाई पर मारपीट में शामिल होने का आरोप है। हालांकि, अभी तक मारपीट की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आगे की कार्रवाई पर नजर
चुनाव के बाद हुए इस विवाद ने अधिवक्ता संघ की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आरोपों की जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी: 954 महिलाओं समेत 4543 अभ्यर्थी चयनित
14 जुलाई 2026
संभल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ईदगाह जमींदोज, 25 फीट ऊंची मीनार पर चला बुलडोजर
14 जुलाई 2026
कानपुर में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अरेस्ट किए 12 ठग
14 जुलाई 2026