शुक्लागंज के नवीन गंगा पुल पर चलती कार में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचायी जान

उन्नाव जनपद अंतर्गत शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के नवीन गंगा पुल पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही एक सेवन सीटर कार में चलते समय अचानक आग लग गई. कार में सवार चार लोग किसी तरह शीशा तोड़कर दरवाजा खोलते हुए बाहर निकले. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. बताया गया कार की रफ्तार भी काफी तेज थी। मौके पर गंगा घाट पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंची.
इस बीच कार धू-धूकर जलने लगी। करीब 10 से 15 फीट ऊंचाई तक आग की लपटें पहुंची. गनीमत रही की देर रात यह हादसा हुआ. पुल पर यातायात भी काम रहा. दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. कोतवाली क्षेत्र के बालू घाट चौकी प्रभारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार कानपुर बर्रा निवासी सौरभ गुप्ता चला रहे थे. बताया कि उनके साथ उनके दो भाई और एक मित्र लखनऊ से कानपुर अपने घर जा रहे थे.
नवीन गंगा पुल पर लगा भीषण जाम: तभी अचानक आर्टिगा कार में आग लग गई. दमकल विभाग का कहना रहा कि कार में आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है. कार सवार सभी चार लोग सकुशल बताए गए हैं। बीच मार्ग पर खड़ी कार को हटाया नहीं गया है. ऐसे में सुबह बुधवार को नवीन गंगा पुल पर भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतें हुई. नौकरी पेशा पर जाने वाले और स्कूल जाने वाले छात्रों को देरी हुई. मौके पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास किया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात के गजनेर में कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
9 सितंबर 2026
बिल्हौर के सेंट्रल बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग: सर्वर केबिन तोड़कर बुझाई, एसी-कंप्यूटर जले
9 सितंबर 2026
रायबरेली में राहुल गांधी को बांधी राखी, लगाया टीका: मिलने वालों की लगी लंबी लाइन; सपा नेता भी मिलने पहुंचे
9 सितंबर 2026