कानपुर के नाले में सांड़ के गिरने से मौत, विहिप का हंगामा; नगर निगम अफसर 3 घंटे बाद पहुंचे

कानपुर में खुले नाले लोगों और मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. उस्मानपुर में शुक्रवार को 5 फीट गहरे खुले नाले में गिरने से एक सांड की मौत हो गई.
सांड की मौत की जानकारी पर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. नगर निगम को सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद भी कर्मचारी नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया.
हंगामे की सूचना पर नौबस्ता पुलिस और नगर निगम जोन-3 के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने नाले को जल्द ढकने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए.

खुले नाले में गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है: बारादेवी के रहने वाले विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री अजय गुप्ता ने बताया कि उस्मानपुर में करीब 300 मीटर लंबा नाला लंबे समय से खुला पड़ा है. अक्सर रात के समय इलाकाई लोग 5 फीट गहरे नाले में गिरकर चोटिल हो जाते हैं.
नाले में गिरने से कई बार लोगों की मौत भी हो चुकी है, इसके बावजूद नगर निगम अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली. खुले नाले में गिरने से सांड की मौत हो गई. सूचना पर नगर मंत्री बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे.
अजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर निगम जोन-3 के अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद भी करीब तीन घंटे तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा. इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

नाले की जगह-जगह टूटी पड़ी हैं पटियां: हंगामे की सूचना पर नौबस्ता पुलिस और जोन-3 के अवर अभियंता योगराज सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने सांड को नाले से बाहर निकलवाया. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि खुले नाले में गिरने से कई बार मवेशी और इलाकाई लोग घायल हो चुके हैं. हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है.
इसके बावजूद नगर निगम अधिकारियों ने नाले को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की. करीब 4 फीट चौड़े नाले की जगह-जगह पटियां टूटी पड़ी हैं. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द नाले को ढकने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता शांत हुए.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हमीरपुर के देवलिया देव तालाब में कूदा युवक, तलाश जारी, घर में मिला सुसाइड नोट, लिखी ये बातें
6 अक्तूबर 2026
लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में लगी आग, टर्मिनल से 300 मीटर दूर, उड़ानों पर असर नहीं
6 अक्तूबर 2026
UP के 8 जिलों में अचानक शाम को मौसम बदला, अयोध्या में आंधी; बाराबंकी-प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में ओले गिरे
5 अक्तूबर 2026