बागडोगरा-दिल्ली विमान में धुएं से हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 148 यात्री सुरक्षित

✍️Amisha Sachan
बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान में धुएं से मचा हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, कुल 148 यात्री थे सवार

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है,जहां पर बीती शाम एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। बताते चलेकी विमान,बागडोगरा से दिल्ली जा रहा था,की उसी समय अचानक से विमान में धुआं निकलने की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई,विमान में कुल 148 यात्री सवार थे,ओर देखते ही देखते यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

दरअसल बताते चलेकी मामला बीती शाम का है,जहां पर बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान में बड़ा हादसा टला गया है,विमान में अचानक से धुआं निकलने पर हड़कंप मच गया है,ओर यात्रियों में अफरातफरी जिसके बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई,ये पूरी घटना कल शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को उतारा गया था।

पायलट ने धुआं दिखने पर तुरंत ATC से अनुमति मांगी और लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई,विमान में कुल 148 यात्री सवार थे,कुछ यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया है।

इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी,विमान की लैंडिंग के लिए रनवे संख्या 28 को तैयार रखा गया था,दरअसल विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित हुआ था और उसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। ये विमान इंडिगो ने तुर्की की कोरेंडन एयरलाइंस से लीज पर लिया था।

देखा जाए तो गनीमत ये रही कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका और सभी यात्री सुरक्षित हैं। और कोई हानि हताहत नहीं हुई है,गौरतलब है कि बीते कुछ समय में तमाम बार ऐसा हुआ है। कि तकनीकी खामियों की वजह से विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। ऐसे में एयर लाइंस कंपनियों को लगातार अपने विमानों की सुरक्षा संबंधी जांच पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही किसी भी वक्त यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती थी।

उत्तर प्रदेश से और खबरें