औरैया: ‘हर घर जल’ योजना के नलों की टोंटी चोरी, लोगों में आक्रोश

रिपोर्टर: अमित शर्मा बिधूना।खबर औरैया से है जहां पर बिधूना में ‘हर घर जल’ योजना के तहत लगाए गए करीब एक दर्जन नलों की टोंटियां चोरी हो जाने से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। घटना रात के अंधेरे में हुई, जब अज्ञात चोर घरों के बाहर लगे नलों की टोंटियां खोल ले गए। कई स्थानों पर तो नलों से जुड़ा पाइप भी उखाड़ लिया गया।

नगर पंचायत बिधूना के अंबेडकर नगर मोहल्ले में पानी की आपूर्ति के लिए लोहे की पाइपलाइन बिछाई गई थी और घरों में कनेक्शन के लिए नल लगाए गए थे। हाल ही में पानी की आपूर्ति शुरू हुई थी, लेकिन उससे पहले ही नलों की टोंटियां चोरी हो गईं।

चोरी से प्रभावित लोगों में रवि शर्मा, महेश चंद्र गुप्ता, आशीष मिश्रा और अरविंद शर्मा समेत कई परिवार शामिल हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोहल्ले में लगी एक बड़ी लाइट भी हटा ली गई है, जिससे क्षेत्र में अंधेरा रहता है और चोरों को वारदात अंजाम देने में आसानी हो गई।
घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में गहरा रोष है। उनका कहना है कि सरकारी योजना के तहत मिली सुविधा को इस तरह नुकसान पहुंचाना निंदनीय है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बहाल करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
औरैया से और खबरें

औरैया: पापा का सपना पूरा करने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की विदाई बनी चर्चा का विषय
26 फ़रवरी 2026
औरैया : व्यापारियों का प्रदर्शन, सपा सांसद बोले– “इस सरकार में शंकराचार्य और ब्राह्मणों का सम्मान नहीं”
22 फ़रवरी 2026
औरैया: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, हालत गंभीर
19 फ़रवरी 2026