औरैया : नहर में डूबा युवक लापता: 15 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी, नाराज परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

रिपोर्टर अमित शर्मा औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में कमलपुर नहर में एक युवक के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के करीब 15 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके बाद से परिजन और ग्रामीण काफी परेशान हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ताजपुर गांव निवासी 24 वर्षीय रितिक अवस्थी शनिवार शाम करीब चार बजे कमलपुर नहर के किनारे गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के गहरे पानी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण युवक पानी में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई।
एनडीआरएफ की टीम लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी बिधूना, तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी सहित पुलिस बल तैनात है।
परिजनों का कहना है कि यदि नहर का पानी कुछ समय के लिए बंद करा दिया जाए तो युवक को खोजने में आसानी हो सकती है। फिलहाल नहर किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और सभी को युवक के मिलने का इंतजार है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

UP Police SI Exam Controversy : UP Police SI परीक्षा के सवाल पर बवाल: ‘पंडित’ शब्द के इस्तेमाल से छिड़ी सियासी बहस
15 मार्च 2026
कानपुर देहात में एसआई भर्ती परीक्षा सख्त निगरानी में, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
14 मार्च 2026
यूपी में मार्च में ही 40°C पार, मौसम विभाग ने बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया
14 मार्च 2026