औरैया : पांच वर्षीय मासूम से हैवानियत, 10 रुपये का लालच देकर किया कुकर्म

✍️Amisha Sachan
औरैया : पांच वर्षीय मासूम से हैवानियत, 10 रुपये का लालच देकर किया कुकर्म\

रिपोर्टर अमित शर्मा उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के कुदरकोट थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है कुदरकोट एरवाकटरा रोड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि रविवार को दोपहर के समय उनकी पत्नी गेहूं के खेत में सिंचाई कर रही थीं। इसी दौरान उनके नाती सड़क किनारे दादी के पास जा रहे थे।

आरोप है कि तभी कुदरकोट की ओर से सफेद अपाचे बाइक पर सवार एक युवक आया और बच्चों को 10 रुपये का लालच देकर अपने साथ पास खड़े बबूल की ओर ले गया। कुछ देर बाद जब छोटा नाती वापस लौटा तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के अनुसार बच्चे के साथ गलत काम का किया गया। और उसके शरीर से खून बह रहा था।

— NATION NOW समाचार (@nnstvlive) February 23, 2026

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी विधूना ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

नाती को अस्पताल लेकर पहुंची दादी ने बताया कि हमारे नाती के साथ कुकर्म हुआ हैं हम खेत में पानी लगा रहे थे बच्चे घर से खेत में जा रहे थे तभी कोई एक लड़का आया और नाती को लेकर चला गया बबूल से और उसके साथ कुकर्म किया। आज 1:00 बजे की बात है जब हम खेत से वापस आए तो नाती बोला अम्मा दम घुट रही है अम्मा हमें डॉक्टर के पास ले चलो। तब हम बिधुना अस्पताल में लेकर आए हैं पुलिस से अभी शिकायत नहीं की हैं क्योंकि बच्चा ज्यादा रो रहा था।वही कुदरकोट थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है मामले की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश से और खबरें