बुलंदशहर के शिकारपुर विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा नहीं रहे, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

UP में बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया है. वह कैंसर से पीड़ित थे और उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. अनिल शर्मा चार बार के विधायक थे. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, कैंसर से पीड़ित अनिल शर्मा का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था. अनिल शर्मा योगी सरकार में वन राज्य मंत्री भी रह चुके थे. उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
साल 2002 में पहली बार बने विधायक: अनिल शर्मा बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरजावली के रहने वाल थे. अनिल शर्मा से ग्राम सुरजावली के बहुत कम उम्र में निर्विरोध प्रधान चुने गए थे. वह साल 2002 में पहली बार खुर्जा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे. जिसके बाद साल 2007 में खुर्जी सीट से ही बसपा के टिकट पर दूसरी बार विधायक चुने गए. 2012 में शिकारपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव हार गए थे जिसके बाद अनिल शर्मा भाजपा में शामिल हुए.
उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2017 में शिकारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत गए. इतना ही नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में वन, पर्यावरण राज्य मंत्री बने. अनिल शर्मा ने साल 2022 में फिर से भाजपा के टिकट पर शिकारपुर सीट से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

लखनऊ में सड़क 10 फीट धंसी: बाइक समेत युवक गिरा, UP के 30 शहरों में बारिश; पानी घरों में घुसा
2 सितंबर 2026
UP में सौ साल में दूसरी बार अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश, जानें सितंबर के लिए क्या आसार?
2 सितंबर 2026
कानपुर के सजेती में बाढ़ का खतरा मंडराया: बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, ड्रोन से नजर
1 सितंबर 2026