Ameesha Patel Cheque Bounce Case: गैर जमानती वारंट के बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं– ‘झूठे आरोप लगाए जा रहे’

Ameesha Patel Cheque Bounce Case: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर कानूनी विवाद में घिरती नजर आ रही हैं। चेक बाउंस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा द्वारा दर्ज कराया गया है।हालांकि, वारंट जारी होने के बाद अब खुद अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष सामने रखा है।

इंस्टाग्राम पर रखी अपनी बात
‘गदर’ फेम एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि यह मामला कई साल पुराना है और उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका था।उन्होंने कहा,“मीडिया रिपोर्ट्स में मुरादाबाद के पवन वर्मा नामक व्यक्ति द्वारा की गई कार्रवाई का जिक्र हो रहा है। यह कई साल पुराना मामला है। उस समय उन्होंने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और पूरी तय रकम भी ले ली थी। इसके बावजूद अब झूठे आरोप लगाकर दोबारा कार्रवाई की जा रही है।”
‘मेरे वकील कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं’
अमीषा पटेल ने आगे कहा कि उनके वकील मामले को लेकर कानूनी कदम उठा रहे हैं।उन्होंने लिखा,“मेरे वकील उनके झूठे दावों को उजागर करने के लिए उनके खिलाफ धोखाधड़ी की उचित आपराधिक कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। मैं अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना चाहती हूं जो झूठे आरोप लगाकर अटेंशन पाना चाहते हैं।”
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के व्यवसायी पवन कुमार वर्मा ने अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था। अदालत द्वारा मामले की सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया।हालांकि, एक्ट्रेस का दावा है कि संबंधित विवाद पहले ही सुलझाया जा चुका है और अब दोबारा की जा रही कार्रवाई बेबुनियाद है।
कानूनी लड़ाई तेज होने के संकेत
राजपाल यादव के हालिया चेक बाउंस मामले के बाद अब अमीषा पटेल का नाम भी ऐसे ही कानूनी विवाद में सामने आने से फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है।अब देखना होगा कि अदालत में आगे की सुनवाई में क्या रुख सामने आता है और क्या एक्ट्रेस को राहत मिलती है या मामला और गहराता है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026