असम विमान क्रैश में अलीगढ़ के एयरफोर्स सार्जेंट जितेंद्र शर्मा की मौत, 5 दिन पहले ही की थी ड्यूटी जॉइन

असम में विमान क्रैश में अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा की मौत हो गई. वह एयरफोर्स में सार्जेंट थे. उन्होंने 5 दिन पहले ही छुट्टी के बाद ड्यूटी जॉइन की थी। जितेंद्र ने शादी के लिए लड़की भी देखी थी.
दरअसल, शनिवार सुबह 10 बजे भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में जितेंद्र के साथ 4 और लोगों की मौत हो गई थी.
अलीगढ़ निवासी सार्जेंट जितेंद्र शर्मा भारतीय वायुसेना में साल-2014 में भर्ती हुए थे. वह 31 साल के थे. परिवार में उनकी मां के अलावा 2 बड़े भाई रमाकांत और भूपेंद्र हैं। जितेंद्र सबसे छोटे थे.

शहीद एयरफोर्स सार्जेंट जितेंद्र शर्मा
करीब 12 साल पहले उनके पिता का निधन हो गया था. इसके बाद मां और भाइयों ने मिलकर जितेंद्र को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया. वायुसेना में भर्ती होने के बाद उन्होंने परिवार का नाम रोशन किया.
परिजनों के अनुसार, जितेंद्र हाल ही में छुट्टी लेकर गांव आए थे. 5 जून 2026 को वह वापस ड्यूटी पर लौटे थे. घर में उनकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी. परिवार जल्द ही शादी की तैयारियां शुरू करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही हादसे की खबर आ गई.
एयरफोर्स AN-32 विमानों को बदलने की तैयारी में: न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय वायुसेना अपने पुराने AN-32 और IL-76 मालवाहक विमानों को बदलने की तैयारी कर रही है. इसके लिए नए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA) खरीदे जाएंगे, ताकि भविष्य में सैनिकों, हथियारों और सैन्य सामान की ढुलाई की जरूरतें पूरी की जा सकें.
अलीगढ़ से और खबरें

अलीगढ़ में बच्चे की हादसे में मौत पर बवाल: गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, शव रखकर किया हंगामा
2 जुलाई 2026
अलीगढ़ में नरबलि की कोशिश! खंडहर में हाथ-पैर बंधा और सिंदूर में लिपटा मिला युवक
7 जून 2026
Rinku Singh Father Death: पंचतत्व में विलीन हुए भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
27 फ़रवरी 2026