अखिलेश यादव का समाजवादी रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना, लिखा- जो पीड़ित, वो पीडीए

✍️NNS Desk
अखिलेश यादव का समाजवादी रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना, लिखा- जो पीड़ित, वो पीडीए

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समाजवादी रथ के द्वारा चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी. यह उनकी पहली रथ यात्रा है. इसी के साथ उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के समर का शंखनाद कर दिया.

अखिलेश यादव का समाजवादी रथ बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ से रायबरेली के लिए निकला. विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा मुखिया की रथ से यह पहली यात्रा है. रास्ते में वह विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय भी पिएंगे.

समाजवादी पार्टी का ‘पीडीए रथ’ (समाजवादी रथ) उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता तक पहुँचने और राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए तैयार किया गया एक आधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष प्रचार वाहन है.

रायबरेली पहुंचने से पहले अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर: उधर, रायबरेली पहुंचने से पहले शहर में जगह-जगह अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए. इन पोस्टरों लिखा- लाल टोपी, साइकिल… यही है गुंडों की पहचान. वहीं, दूसरे पोस्टर में ‘योगी राज में कानून से गुंडई नहीं चलेगी’ लिखा गया. सपा मुखिया के आगमन से पूर्व यह पोस्टरबाजी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रही है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें