Afghan girl Shiv bhakt : शिव की भक्त अफगानिस्तानी हसीना सदफ, मुस्लिम नाम में जोड़ा ‘शंकर’, बनना चाहती हैं हिंदुस्तानी बहू

Afghan girl Shiv bhakt : नई दिल्ली/एंटरटेनमेंट डेस्क:टीवी रियलिटी शो Splitsvilla 16 में एक अफगानिस्तानी कंटेस्टेंट इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। अफगानिस्तान की रहने वाली सदफ न सिर्फ अपने बेबाक अंदाज़ बल्कि अपनी आस्था को लेकर दिए बयान के कारण भी सुर्खियों में हैं। सदफ पिछले 10 वर्षों से भारत में रह रही हैं और उन्होंने खुलकर कहा है कि वह किसी हिंदुस्तानी लड़के की दुल्हन बनना चाहती हैं।

मुस्लिम नाम के साथ ‘शंकर’ क्यों?
शो के दौरान जब होस्ट करण कुंद्रा ने सदफ के नाम को लेकर सवाल किया, तो वह भी कुछ देर के लिए कंफ्यूज नजर आए। करण ने पूछा कि मुस्लिम होने के बावजूद वह अपने नाम के साथ ‘शंकर’ सरनेम क्यों लगाती हैं?इस पर सदफ ने जो जवाब दिया, उसने सभी का ध्यान खींच लिया।
शिव भक्ति से जुड़ा है नाम
सदफ ने बताया कि वह भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं और शिव पर उनकी गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि शिव उन्हें शक्ति, शांति और जीवन का रास्ता दिखाते हैं। इसी आस्था के कारण उन्होंने अपने नाम के साथ ‘शंकर’ जोड़ लिया है।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
सदफ का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी आस्था और खुले विचारों की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। हालांकि, सदफ साफ कहती हैं कि आस्था किसी धर्म की मोहताज नहीं होती।
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026