नोएडा में फिर ‘एसी ब्लास्ट’ का कहर! हाइराइज बिल्डिंग की 22 वीं मंजिल में लगी भीषण आग

UP के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा के सेक्टर-119 की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लग गई है. सोसाइटी के एक टॉवर के 22वें मंजिल पर भयंकर आग लग गई है.कई फ्लैट आग की चपेट में आ गए हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है. ये आग द अरान्या सोसाइटी में यह आग लगी है. फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने की कोशिश की रही है.
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 119 की अरण्य सोसाइटी के एक टावर से सोमवार की सुबह धुआं उठता दिखा. देखते ही देखते इसने आग की लपटों का रूप ले लिया. आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी और अपने स्तर से भी आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं.
आग की लपटों ने देखते ही देखते पास के एक फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया. लोगों ने आसपास के लोगों से भी फ्लैट खाली करने की अपील की. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की विकराल लपटों पर काबू पाया. आग 22वीं मंजिल पर लगी थी और इसकी वजह से आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
नोएडा के चीफ फायर अफसर भी खुद मौके पर पहुंचे. सीएफओ के साथ ही पुलिस भी मौके पर मौजूद है. इस घटना के पीछे एसी ब्लास्ट को वजह बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि 22वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में लगी एसी में विस्फोट हुआ. इसके बाद लगी आग ने पास के एक फ्लैट को भी आगोश में ले लिया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

लखनऊ में बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, लोगों ने जेई को 13 किलोमीटर तक दौड़ाया
29 जून 2026
हमीरपुर में बाइक रेलिंग से टकराई, एक की मौत दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल
29 जून 2026
‘चढ़ावा चोरी’ 4 जून को ही पकड़ी गयी थी, झूठ बोलते रहे चंपत राय; आरोपी के घर मिला था रुपयों से भरा बैग
28 जून 2026