इजरायल जा रहे विमान से 9/11 जैसी घटना की थी तैयारी, ये इंडियन कैप्टन था; चाकू का वार सहकर बचाई 180 जानें

✍️NNS Desk
इजरायल जा रहे विमान से 9/11 जैसी घटना की थी तैयारी, ये इंडियन कैप्टन था; चाकू का वार सहकर बचाई 180 जानें

दुबई से इजरायल जा रहे जिस फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश हुई, उस फ्लाइट के बारे में एक अहम जानकारी पता चली है. रिपोर्ट के अनुसार जिस विमान को कथित रूप से हाईजैक कर क्रैश की कोशिश हुई उसका पायलट भारतीय मूल का था. इजरायल के YNet News और Channel 12 ने ये जानकारी दी है. चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक पायलट “भारतीय मूल” का है, जबकि Ynet न्यूज़ ने उसे “भारतीय नागरिक” बताया है.

अबतक की जानकारी इसी पायलट को ओमानी पायलट ने चाकू मारी, इसके बाद जख्मी हालत में इस पायलट ने ओमानी पायलट का मुकाबला किया और विमान में सवार 180 यात्रियों की जान बचाई. 

— Turbine Traveller (@Turbinetraveler) September 30, 2026

दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट को उन पायलटों ने लैंड कराया जो ड्यूटी पर नहीं थे और यात्रियों के साथ यात्रा कर रहे थे. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि भारतीय कैप्टन पर चाकू से हमला किया गया था, लेकिन उन्होंने उसका मुकाबला किया. इससे प्लेन को क्रैश होने और 180 से ज़्यादा लोगों (जिनमें ज़्यादातर इज़राइली थे) की जान जाने से बचाया जा सका. इसमें 27 बच्चे शामिल हैं. 

ओमान के जिस को-पायलट पर प्लेन क्रैश करने की कोशिश का आरोप है, अब इस बात की जांच हो रही है कि उसे इज़राइल के लिए उड़ान भरने की इजाज़त कैसे मिली. रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने या इज़रायल में उतरने की अनुमति मिलने से पहले सभी विदेशी क्रू सदस्यों, खासकर अरब या खाड़ी देशों के सदस्यों की कड़ी और व्यक्तिगत सुरक्षा जांच और स्क्रीनिंग की जाती है.

9/11 जैसी घटना की थी तैयारी: चैनल 12 के डिजिटल वेंचर ‘N12’ से बात करने वाले एक इज़रायली अधिकारी ने घटना की गंभीरता के बारे में बताया और साफ किया कि एक बड़े हमले को टाल दिया गया. N12 के मुताबिक अधिकारी ने कहा, “एक पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मार दिया और 9/11 जैसा हमला करने की कोशिश की. यानी या तो प्लेन को हाईजैक करके ज़मीन पर उतारना या उसे क्रैश कर देना.” 

यात्री मिरयम शिरा ओहायोन की मां यास्मीन अबुकासिस ने न्यूज एजेंसी को बताया कि उनकी बेटी ने सऊदी अरब से उन्हें फ़ोन किया था. “उसने बताया कि एक पायलट ने चाकू से दूसरे पायलट को मारने की कोशिश की. उन्होंने चिल्लाने की आवाज़ सुनी.”

उन्होंने आगे बताया कि एक और यात्री कॉकपिट में गई “और वहां बहुत सारा खून देखा. वह चिल्लाने लगी ‘मदद के लिए आओ’ और कुछ लोग अंदर गए और उस आदमी को पकड़ लिया.”

Ynet ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इज़रायल जाने वाली ‘फ़्लाईदुबई’ (Flydubai) फ़्लाइट में एक संदिग्ध हमलावर को काबू करने में मदद करने वाले एक इज़रायली यात्री ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उस ज़बरदस्त संघर्ष का ज़िक्र किया. आरोप है कि इस घटना में को-पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी.

खून से लथपथ चेहरे वाले यात्री ने तब अपना वीडियो बनाया, जब विमान हवा में ही था और सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी कर रहा था.

उन्होंने कहा, “हम एक प्लेन हाईजैकिंग की स्थिति में हैं. अभी हमने आतंकवादियों को काबू में कर लिया है और हम लैंडिंग की तैयारी कर रहे हैं. जो कोई भी मेरी बात सुन सकता है, हमें मदद की ज़रूरत है. हम तबुक में लैंड कर रहे हैं, जो शायद सऊदी अरब में कहीं है. एक ऐसी जगह जिसे हम नहीं जानते.”

अंतरराष्ट्रीय से और खबरें