कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 5 किमी लंबा जाम, वजह 3 दिन का डायवर्जन, रेंगकर चल रहीं थी गाड़ियां

✍️NNS Desk
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 5 किमी लंबा जाम, वजह 3 दिन का डायवर्जन, रेंगकर चल रहीं थी गाड़ियां

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाजमऊ नए गंगापुल की मरम्मत के लिए लागू किए गए ट्रैफिक डायवर्जन का असर पहले ही दिन दिखाई दिया. शुक्रवार रात करीब 10 बजे रामादेवी, नौबस्ता, झकरकटी और फतेहपुर मार्ग पर सैकड़ों भारी और हल्के वाहन घंटों जाम में फंस गए. घंटेभर में करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया. इटावा और कानपुर की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहन रेंगते नजर आए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

NHAI की ओर से 26 जून की रात 10 बजे से 28 जून की सुबह 8 बजे तक गंगापुल पर मरम्मत कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है. हल्के वाहनों को एक लेन से नियंत्रित तरीके से निकाला जा रहा है, जबकि भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। ट्रैफिक डायवर्जन के कारण कई प्रमुख चौराहों और हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सफर में लोगों का काफी समय बर्बाद हुआ.

आगरा-इटावा की ओर से आने वाला ट्रैफिक: रमईपुर से एनएच-19 होते हुए बक्सर मोड़, उन्नाव-लालगंज हाईवे (एनएच-31) के रास्ते लखनऊ जाएगा.

बांदा-महोबा-हमीरपुर की ओर से आने वाला ट्रैफिक: घाटमपुर–जहानाबाद–बकेवर–पथारा होते हुए एनएच-19 से बक्सर मोड़ के रास्ते आगे जाएगा। एनएच-34 से आने वाले आनूपुर रोड से होकर जहानाबाद–बकेवर मार्ग से निकलेंगे.

अलीगढ़–फर्रुखाबाद की ओर से आने वाला ट्रैफिक: एनएच-34 से रामेश्वर धाम मंदिर के पास एनएच-40 होते हुए उन्नाव–हरदोई मार्ग से जाए

उत्तर प्रदेश से और खबरें