कानपुर में 35 और साइबर अपराधी गिरफ्तार, इनके खातों से 30 करोड़ का किया गया ट्रांजेक्शन

कानपुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसता ही जा रहा है और इन के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. अलग-अलग थानों में दर्ज रिपोर्ट के आधार 35 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर पश्चिम जोन की साइबर सेल ने म्युल एकाउंट धारक 35 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए 35 लोगों के अकाउंट से 30 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया है. वेस्ट जोन के 10 अलग-अलग थानों में दर्ज रिपोर्ट के आधार गिरफ्तारी हुई.
जांच में सामने आया है कि कई लोगों ने कमीशन और आर्थिक लाभ के लालच में आकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को सौंप दिए थे. अपराधी इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को तुरंत ट्रांसफर करने, निकालने और पैसे के असली स्रोत को छिपाने के लिए कर रहे थे. पुलिस ने उपलब्ध सबूतों के आधार पर विभिन्न थानों में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर लगभग 100 से अधिक शिकायत थी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

पत्नी ने 15 हजार में मंगाया था जहरीला सांप, दो दिन तक रखा भूखा फिर पति के बेड पर छोड़ दिया
18 जुलाई 2026
शर्मनाक! कानपुर में बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट ने बेरोजगारी में लगायी फांसी, ’50 बार प्रयास किया’
18 जुलाई 2026
हमीरपुर में युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, धमकी देकर आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी
18 जुलाई 2026