साकेतनगर के होटल में फंदे से लटका मिला कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे का शव, महिला मित्र पर संदेह

कानपुर के साकेतनगर स्थित अमन पैराडाइज होटल में शनिवार को कांग्रेस नेता हाजी मो. फजल खान के इंजीनियर बेटे मो. गयाश (32) का शव फंदे से लटका मिला. वह परिजन से दोस्तों संग जाने और रात में घर न लौटने की बात कहकर निकला था. परिजन ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
तलाक महल निवासी मो. गयाश दिल्ली स्थित निजी कंपनी में इंजीनियर थे. वह पिछले छह माह से वर्क फ्राॅम होम के चलते घर पर ही थे. परिजन के अनुसार गयाश शुक्रवार शाम रात को न लौटने की बात कहकर निकले थे. रात को वह साकेतनगर स्थित होटल में रुके. शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे होटलकर्मी कमरे में पहुंचा तो आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला. पुलिस ने पहुंचकर मास्टर-की से कमरे का गेट खुलवाया तो गयाश का शव चादर के सहारे पंखे से लटका मिला.
होटल में महिला के साथ पहुंचा था: होटल प्रंबधक सौरभ कुमार ने बताया कि गयाश शुक्रवार को एक महिला के साथ होटल पहुंचे थे. रात करीब 7:30 बजे महिला को छोड़ने के लिए होटल से निकले और फिर कमरे में चले गए. रात का खाना उन्होंने ऑनलाइन मंगाया था। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजन ने गयाश के शव के पैर बेड से छूने की बात कहते हुए हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई.
कमरे में शराब की बोतल और सिगरेट का पैकेट मिला: किदवईनगर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया की परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए हैं. पुलिस को कमरे में शराब की बोतल और सिगरेट का पैकेट मिला है. महिला मित्र से भी पूछताछ की जाएगी. होटल की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है.
कानपुर नगर से और खबरें

कल्याणपुर में 25 लाख की चोरी का खुलासा, 5 मिनट में तोड़ते थे लॉक; 5 आरोपी अरेस्ट
6 जून 2026
कानपुर में सड़क बनवाने को पूर्व पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में लोटकर किया प्रदर्शन
6 जून 2026
जाजमऊ में मंदिर दर्शन करने जा रहे स्कूटी सवार दम्पति को ट्रक ने कुचला, मौत
6 जून 2026