कल्याणपुर में 25 लाख की चोरी का खुलासा, 5 मिनट में तोड़ते थे लॉक; 5 आरोपी अरेस्ट

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से 25 लाख की चोरी करने वाले तीन नाबालिग समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पकड़े गए किशोर से उसका पिता की चोरी कराता था. चोरी के जेवरातों का बंटवारा राजमिस्त्री ने तराजू से तौल कर किया था. जेवरातों को तौलने के एवज में राजमिस्त्री को एक सोने की अंगूठी दी गई थी. वहीं इलाके में किशोरों से चोरी कराकर जेवरातों को बेचने वाला गिरोह का मास्टरमाइंड फरार है, जिसकी तलाश में टीम जुटी है.
27 मई को आरोपियों की थी चोरी: घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कल्याणपुर कला निवासी हनी यादव प्राइवेट नौकरी करते हैं. परिवार में पिता अशोक यादव, मां रामा यादव और बड़े भाई लकी यादव हैं। बीते 27 मई को पूरा परिवार घर में सो रहा था, इस दौरान दो किशोरों ने नकदी, जेवरात समेत 25 लाख का माल पार कर दिया था. अगले दिन सोकर उठे परिजनों ने गृहस्थी का सामान बिखरा देख पुलिस को घटना की जानकारी दी थी.
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध किशोर कैद हो गए थे. पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. डीसीपी वेस्ट ने बताया गिरोह में शामिल तीन किशोरों समेत 5 आरोपियों को एल्डिको सोसाइटी, जवाहरपुरम जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मसवानपुर निवासी विमल गौतम और संतोष कुमार बताया.
मास्टरमाइंड हनी नशे का आदी बनाकर कराता था चोरी: पूछताछ में विमल ने बताया कि चाट–बतासे का ठेला लगाता है. वह अपने 14 वर्षीय किशोर से चोरी कराता था। गिरोह का सरगना मूलरूप से गोरखपुर व हाल में मसवानपुर निवासी अली है. डीसीपी ने बताया कि आरोपी अली इलाके के किशोरों को नशे का लती बनाकर चोरी कराता था, इसके बाद चोरी के जेवरातों को ज्वैलर्स को बेचता था. हनी यादव के घर में चोरी करने के बाद अली जेवरातों की तौल कराने के लिए राजमिस्त्री संतोष कुमार के पास पहुंचा था. संतोष ने जेवरात तौला, जिसमें 130 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी थी.
2025 में काकादेव से जेल गए थे किशोर: जेवरात तौलने के एवज में संतोष को एक सोने की अंगूठी और विमल को तीन अंगूठी दी गई थी. डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए किशोर अपराधिक प्रवृत्ति के है। वह 2025 में काकादेव थाने से चोरी के आरोप में जेल गए थे. आरोपी किशोर पेचकस से 5 मिनट में अलमारी का लॉक तोड़ देते थे. हनी यादव के घर चोरी करने से 10 दिन पहले आरोपी किशोरों ने मसवानपुर सराय निवासी नंद किशोर द्विवेदी के घर चोरी की थी.
आरोपियों के पास से 3 सोने की चूड़ी, गले का हार, 5 सोने की अंगूठी, 2 चांदी की अंगूठी, चांदी की पायल, सोने की चेन, 12 चांदी की बिछिया समेत अन्य जेवरात बरामद किए गए है. गिरोह का सरगना फरार अली फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.
कानपुर नगर से और खबरें

साकेतनगर के होटल में फंदे से लटका मिला कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे का शव, महिला मित्र पर संदेह
6 जून 2026
कानपुर में सड़क बनवाने को पूर्व पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में लोटकर किया प्रदर्शन
6 जून 2026
जाजमऊ में मंदिर दर्शन करने जा रहे स्कूटी सवार दम्पति को ट्रक ने कुचला, मौत
6 जून 2026