अयोध्या में 40 संगीन केसों का गुनहगार 2 लाख का इनामी भानु प्रताप उर्फ़ बबलू एनकाउंटर में ढेर

अयोध्या में STF ने 2 लाख रुपए के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मार गिराया. रविवार देर रात STF को सूचना मिली थी कि आरोपी साथी के साथ बाइक से भाग रहा है. टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई.
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ रात करीब 11 बजे महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास हुई. बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. भानु प्रताप गोरखपुर का रहने वाला था। उस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में 40 मुकदमे दर्ज थे. पुलिस उसे हार्डकोर अपराधी मानती थी। लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.
पुलिस ने भानु प्रताप के पास से पिस्टल और बंदूक बरामद की है.
एंबुलेंस नहीं पहुंची, STF ने खुद अस्पताल पहुंचाया: पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11.10 बजे एसटीएफ के निरीक्षक जेपी राय ने महाराजगंज पुलिस को एमी घाट के पास बदमाशों से मुठभेड़ होने की सूचना देते हुए मदद मांगी. सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहां पता चला कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों की एसटीएफ टीम से आमने-सामने मुठभेड़ हुई थी.
एसटीएफ ने एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो एसटीएफ भानु प्रताप को खुद CHC पूरा बाजार लेकर पहुंची. शुरुआती उपचार के बाद डॉक्टर्स ने उसे मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, भानु पर आजमगढ़ पुलिस ने 1 लाख रुपए, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार और बस्ती पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। भानु के खिलाफ सभी 40 मुकदमे इन्हीं जिलों में दर्ज हैं.
अयोध्या से और खबरें

चंपत राय की जगह लेंगे गोविंद गिरि, राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव; महेश भागचंदका बने नए कोषाध्यक्ष
2 सितंबर 2026
राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी कमान को लीड किया था
2 सितंबर 2026
CM योगी पर मानहानि का केस करने कोर्ट पहुंचे अजय राय, अयोध्या मछली भोज विवाद में नया मोड़
1 सितंबर 2026