संभल में ट्राई-साइकिल सवार दिव्यांग को बचाने में डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, 4 की मौत
✍️NNS Desk

UP के संभल बहजोई क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बालू से लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरे ऑटो को रौंद दिया है. इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक ट्राई-साइकिल सवार दिव्यांग को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और डंपर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, पुलिस से धक्का-मुक्की; जा रहे थे सहारनपुर
7 सितंबर 2026
स्वरूप नगर के घर में धधकी आग: जहरीले धुएं में फंसे लोग, लैडर से तीन को निकाला, खाली कराए आसपास के फ्लैट्स
7 सितंबर 2026
लखीमपुर में ट्रांसफॉर्मर से टकरायी कार: 3 दोस्त जिंदा जले, धमाके के बाद आग लगी; 3 की हालत गंभीर
7 सितंबर 2026