Diwali 2025: गणेश लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि सभी शहरों में
✍️By: Nation Now Samachar Desk

दिवाली 2025 पर गणेश-लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन सभी लोग शुभ मुहूर्त में पूजा करने की कोशिश करते हैं ताकि घर में समृद्धि और सुख-शांति बनी रहे। इस वर्ष दिवाली पूजा मुहूर्त 2025 सोमवार शाम को है। गणेश-लक्ष्मी पूजा का सबसे प्रमुख मुहूर्त शाम 7:08 बजे से 8:18 बजे तक रखा गया है। प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय शाम 5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक और वृषभ काल का मुहूर्त शाम 7:08 से रात 9:03 बजे तक है।

दिवाली पर कार्तिक अमावस्या रात्रि में शुभ मुहूर्त में पूजा करने के बाद घरों में दीये जलाए जाते हैं और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई जाती हैं। लोग एक-दूसरे के घर मिठाइयाँ बाँटते और शुभकामनाएं देते हैं।

शहरवार दिवाली पूजा मुहूर्त 2025:
- दिल्ली: शाम 7:08 से 8:18 बजे (1 घंटा 11 मिनट)
- लखनऊ: शाम 6:56 से 8:04 बजे (1 घंटा 8 मिनट)
- मुंबई: 7:41 से 8:41 बजे
- बेंगलुरु: रात 7:31 से 8:25 बजे
- कोलकाता: शाम 5:06 से 5:54 बजे
- पटना: शाम 5:17 से 5:54 बजे
- जयपुर: 7:17 से 8:25 बजे
- चेन्नई: 7:20 से 8:14 बजे
- हैदराबाद: 7:21 से 8:19 बजे
दिवाली पूजा विधि (सरल तरीका):
- घर की साफ-सफाई और सजावट करें।
- पूजा स्थल पर लाल कपड़ा बिछाएं।
- गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा या फोटो रखें।
- दीपक जलाकर व्रत और मंत्रों के साथ पूजा करें।
- प्रसाद वितरण के बाद पूरे परिवार के साथ दीये जलाएं।
इस वर्ष दिवाली पूजा मुहूर्त 2025 का पालन करके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी।
Latest से और खबरें

बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी के 7 नेताओं को मौत की सजा; जानें क्या मामला?
15 सितंबर 2026
UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक NDA वाले 21 राज्यों में हो जाएगा लागू
13 सितंबर 2026
सीमा विवाद पर PM मोदी की जिनपिंग को दो टूक, सीमावर्ती इलाकों में शांति जरूरी
12 सितंबर 2026