कानपुर देहात में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

✍️By: Nation Now Samachar Desk
कानपुर देहात में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट:- अमर शुक्ला कानपुर देहात– खबर कानपुर देहात से है जहां के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लालपुर शिवराजपुर गांव में एक 17 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर एक पेड़ से दुपट्टे से लटका हुआ मिला। मृतका के पिता सरमन के अनुसार, उनकी बेटी बुधवार शाम को शौच के लिए घर से निकली थी।

काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उनको शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया एवं मौके पर फरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गये परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर करन सिंह भदौरिया नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के द्वारा जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए है।

https://nationnowsamachar.com/delhi/asia-cup-2025-final-india-pakistan-final-a-grand-match-after-41-years/

कानपुर देहात से और खबरें