कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गड्ढों और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों को लगाई फटकार


कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शहर की सड़कों की खराब हालत को लेकर जल निगम (शहरी) के अफसरों को कड़ा अल्टीमेटम दिया। बैठक में उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति इस समस्या की शिकायत करता है, लेकिन जल निगम के अधिकारी ध्यान ही नहीं देते। कई जगहों पर सड़कें खोदकर काम किया गया है, लेकिन कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया।

जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने 15 अक्टूबर तक सभी सड़कें बनवाने का वादा किया। इस पर महाना ने स्पष्ट किया कि मैं 30 अक्टूबर तक समय देता हूं, जो भी सड़कें खोदी गई हैं, उन्हें सही कर दें। यदि यह काम समय पर नहीं हुआ, तो जिलाधिकारी 1 नवंबर को संबंधित अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें बताएंगे।

सतीश महाना की सख्ती ने यह संदेश दिया कि कानपुर में जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
कानपुर देहात से और खबरें

कानपुर देहात में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल
28 अगस्त 2026
कानपुर देहात के स्कूल में पढ़ाई नहीं हुई तो पुलिस चौकी पहुंचा 12 साल का छात्र, फिर ये सब …..
14 अगस्त 2026
कानपुर देहात के राजपुर में स्कूली वैन पलटी, बाल-बाल बचे 19 बच्चे; ग्रामीणों ने बचाई जान
3 अगस्त 2026