ईरान पर ह‍मले के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप का आया पहला बयान,मिलिट्री ऑपरेशन शुरु, क्रूर सत्ता को उखाड़ फेकेंगे…

✍️Amisha Sachan
ईरान पर ह‍मले के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप का आया पहला बयान,मिलिट्री ऑपरेशन शुरु, क्रूर सत्ता को उखाड़ फेकेंगे…

इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से शनिवार सुबह ईरान पर बड़ा सैन्य हमला करते हुए कई शहरों को निशाना बनाया, जिसके बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इजरायल ने इसे प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक बताया है और कहा है कि संभावित हमले के खतरे को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का पहला रिएक्शन सामने आया है। डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर मिलिट्री ऑपरेशन शुरु हो गया है।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, हम क्रूर सत्ता को उखाड़ फेकेंगे। उन्‍होंने कहा, ईरान लॉन्‍ग रेंज मिसाइल बना रहा था जो अमेरिका सहित अन्‍य देशों के लिए खतरा बन रहा था। हम आगे भी ऐसी मिसाइलों को तबाह कर देंगे। इसके अलावा ट्रंप ने ईरान को आतंकी देश करार देते हुए कहा कि हम उसे न्‍यूक्यिलर पावर नहीं बनने देंगे।

जानिए ट्रंप ने और क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने कुछ देर पहले ईरान में बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद अमेरिकी लोगों की सुरक्षा करना और ईरानी शासन से पैदा हो रहे खतरे को खत्म करना है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान की मिसाइल क्षमता को पूरी तरह तबाह कर देगा और उसके मिसाइल उद्योग को जमीन पर ला देगा। बयान के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि संघर्ष अब और बड़ा हो सकता है।

इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस बार ईरान पर किया गया हमला पिछले साल जून में हुए हमलों से कहीं ज्यादा बड़ा और व्यापक होने वाला है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन का दायरा बढ़ाया गया है और कई चरणों में हमले किए जा सकते हैं। इसे ईरान की सैन्य और सुरक्षा क्षमता को कमजोर करने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

ईरान बोला- जवाबी हमले से कुचल देंगे

ईरानी मीडिया के मुताबिक तेहरान में इंटेलिजेंस मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के परिसर और ईरान के एटॉमिक एनर्जी संगठन को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमले लहरों में जारी हैं और अलग-अलग ठिकानों पर लगातार स्ट्राइक हो रही है। इस बीच रॉयटर्स से बात करते हुए एक ईरानी अधिकारी ने कहा है कि जवाबी कार्रवाई की तैयारी पूरी है और ईरान का जवाब कुचल देने वाला होगा।

अंतरराष्ट्रीय से और खबरें