यूपी बजट 2026: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर योगी सरकार का फोकस, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के बड़े ऐलान
✍️By: Nation Now Samachar Desk

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्णकालिक बजट पेश कर रही है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करने की दिशा में तैयार किया गया है। किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

महिलाओं के लिए बजट में प्रमुख घोषणाएं
🔹 1. बीसी सखी योजना- वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 58,000 ग्राम पंचायतों में कार्यरत 39,880 बीसी सखियों द्वारा ₹39,000 करोड़ से अधिक का वित्तीय लेन-देन किया गया, जिससे लगभग ₹107 करोड़ का लाभ अर्जित हुआ।
🔹 2. महिला सामर्थ्य योजना 5 मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों के गठन का लक्ष्य।गोरखपुर, बरेली और रायबरेली में दुग्ध संग्रहण व विपणन कार्य शुरू।प्रयागराज और लखनऊ में कंपनियों का गठन प्रस्तावित।
🔹 3. महिला गन्ना किसानों को प्राथमिकता लगभग 60,000 महिला गन्ना किसानों को पर्ची निर्गमन में प्राथमिकता दी जा रही है।
🔹 4. सेफ सिटी परियोजना महिला पुलिस बीट व्यापक CCTV नेटवर्क एंटी रोमियो स्क्वाड की तैनाती इन पहलों से सार्वजनिक व कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
🔹 5. वर्किंग वूमेन हॉस्टल नगर निगमों में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था हेतु हॉस्टल निर्माण कार्य जारी।
🔹 6. मिशन शक्ति सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सेवाओं के एकीकरण से महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा।
🔹 7. मुख्यमंत्री सुमंगला योजना जनवरी 2026 तक 26.81 लाख बालिकाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह बजट महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का लक्ष्य महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को नई ऊंचाई देना है।
Headlines से और खबरें

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, 5 टीमों की दबिश के बाद एक्शन
12 फ़रवरी 2026
कानपुर देहात में सिस्टम की लापरवाही से युवक की मौत: गड्ढे में गिरकर रातभर कीचड़ में फंसा रहा
12 फ़रवरी 2026
Rajpal Yadav Tihar Jail: अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
12 फ़रवरी 2026