Swami Avimukteshwaranand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने माघ मेले में स्नान नहीं किया, काशी के लिए रवाना

Swami Avimukteshwaranand: प्रयागराज। मौनी अमावस्या के स्नान से शुरू हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने माघ मेले में स्नान किए बिना ही काशी लौटने का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस निर्णय का कारण स्पष्ट किया।

स्वामी ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें ससम्मान स्नान की सुविधा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बीते 18 जनवरी से चल रहे उनके धरने और प्रशासन के साथ टकराव के बावजूद, उन्हें संतोषजनक व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा केवल सरकारी सुविधाओं और रेवड़ी बांटकर फंसाने की कोशिश की जा रही थी, जबकि मारपीट की घटनाओं के बारे में कोई शब्द नहीं कहा गया।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “इस पूरे प्रकरण से हमें काफी चोट पहुंची है। इसलिए हमने यह निर्णय लिया कि अब माघ मेले से प्रस्थान कर काशी लौट जाएं।”उनके इस फैसले के बाद माघ मेले में धार्मिक और प्रशासनिक वातावरण में हलचल बढ़ गई है। श्रद्धालु और अनुयायी अब स्वामी के काशी आगमन और आगामी धार्मिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026