कानपुर : डॉ. रजत आदित्य दीक्षित को एशियन ताइक्वांडो यूनियन का बड़ा सम्मान, कोर कमेटी और एक्जीक्यूटिव सदस्य नियुक्त

कानपुर के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी और भारतीय संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. रजत आदित्य दीक्षित को एशियन ताइक्वांडो यूनियन (ATU) ने एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान से नवाजा है। ATU ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट कार्य, खेल विकास के प्रति समर्पण और ताइक्वांडो को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के योगदान को देखते हुए उन्हें कोर कमेटी के सदस्य और एक्जीक्यूटिव सदस्य के रूप में नामित किया है।

यह उपलब्धि न केवल कानपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और भारत के लिए गौरव का विषय है। डॉ. दीक्षित लंबे समय से खेल प्रशासन, प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में कई युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।
सम्मान की घोषणा होते ही कानपुर के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। राज्य के वरिष्ठ खेल अधिकारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशिक्षकों ने डॉ. दीक्षित को हार्दिक बधाई दी और इसे भारतीय ताइक्वांडो के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
कानपुर में इस मौके पर श्री तुषार साहनी, सतीश कुमार, रोमी सिंह, आकाश शुक्ला, सविता सिंह, पूनम पाल, विक्रांत, अरविंद कुमार और उदय सिंह सहित कई खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने एकत्र होकर मिठाई बांटी और हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाई।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ. दीक्षित की यह नई भूमिका भारत के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए नए अवसर खोलेगी और आने वाले वर्षों में देश के खेल विकास को एक नई दिशा देगी।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026