Kanpur Dehat Missing Student: नवंबर से लापता 16 वर्षीय छात्र का अब तक नहीं लगा सुराग, परिवार बदहवास

कानपुर देहात (मूसानगर): कानपुर देहात जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र से नवंबर 2025 में एक 16 वर्षीय छात्र अचानक बिना बताए लापता हो गया। छात्र कक्षा 11वीं में पढ़ता है। परिजनों ने हर संभव जगह तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।लापता छात्र की पहचान नागेंद्र (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूसानगर थाना अंतर्गत पुलंदर गांव निवासी रामदेव पुत्र शिवराम सखवार का बेटा है। परिजनों के अनुसार नागेंद्र 27 नवंबर 2025 से घर से गायब है।

कक्षा 11वीं का छात्र, कॉलेज जाने के बाद नहीं लौटा
परिवार ने बताया कि नागेंद्र कर्मयोगी इंटर कॉलेज चांदपुर में कक्षा 11वीं का छात्र है। वह अचानक बिना बताए घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
अनहोनी की आशंका, पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी
परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका है। उन्होंने मूसानगर थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन कई महीनों बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार बेटे के लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
थाना अध्यक्ष बोले- जांच जारी है
इस मामले में जब मूसानगर थाना अध्यक्ष से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि“गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। छात्र की तलाश के प्रयास लगातार जारी हैं।”
परिजनों की अपील- सूचना मिले तो तुरंत बताएं
परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नागेंद्र के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या मूसानगर पुलिस को सूचित करें।