NNS Logo
LIVE
Headlines

Gold-Silver Price Today: भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी की तूफानी वापसी, एक ही झटके में 21 हजार उछली चांदी

3 February 2026
Gold-Silver Price Today: भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी की तूफानी वापसी, एक ही झटके में 21 हजार उछली चांदी

Gold Silver Price Today: पिछले कई दिनों से जारी भारी गिरावट के बाद मंगलवार को सोना-चांदी के बाजार ने अचानक जोरदार कमबैक किया है। MCX पर वायदा कारोबार शुरू होते ही गोल्ड और सिल्वर ने तूफानी तेजी के साथ ओपनिंग की। ऐसा लगा मानो गिरावट की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया हो।सोमवार को जहां चांदी 2.25 लाख रुपये प्रति किलो तक फिसल गई थी, वहीं मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही इसमें एक ही झटके में 21,000 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर सोना भी पीछे नहीं रहा और ओपनिंग के साथ ही 5,000 रुपये से अधिक महंगा हो गया।इस तेज रिकवरी ने निवेशकों को चौंका दिया है और कीमती धातुओं के कारोबार में नई हलचल पैदा कर दी है।

MCX पर जोरदार उछाल से निवेशकों में हलचल

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू कर दी, जिससे सोने और चांदी में तेज उछाल देखने को मिला। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की चाल और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती उम्मीदों का असर भी कीमतों पर पड़ा है।

आज शहरवार सोने की कीमत (10 ग्राम के अनुसार)

शहरसोने का भाव (₹)
मुंबई₹142,890
दिल्ली₹142,640
बेंगलुरु₹143,000
चेन्नई₹143,300
हैदराबाद₹143,110
कोलकाता₹142,700

आज शहरवार चांदी की कीमत (1 किलो के अनुसार)

शहरचांदी का भाव (₹)
मुंबई₹232,840
दिल्ली₹232,440
बेंगलुरु₹233,020
चेन्नई₹233,260
हैदराबाद₹233,210
कोलकाता₹232,530

क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी में यह तेजी फिलहाल शॉर्ट टर्म रिकवरी हो सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेत, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों की दिशा तय करेगी कि कीमतें फिर ऊपर जाएंगी या दोबारा दबाव में आएंगी।जो लोग गहनों की खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद अहम हो सकता है।