Eye Health Tips: आंखों की सेहत को न करें नजरअंदाज, ये एक्सरसाइज और डाइट बन सकती हैं आंखों के लिए संजीवनी

Eye Health Tips नई दिल्ली: हार्ट, लिवर, किडनी, लंग्स और मसल्स की फिटनेस के लिए लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन आंखों की सेहत (Eye Health) पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है। जबकि आंखें न सिर्फ हमारी दुनिया देखने का जरिया हैं, बल्कि शरीर की कई गंभीर बीमारियों के संकेत भी देती हैं।विशेषज्ञों के मुताबिक आंखों में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने के लक्षण भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में आंखों की अनदेखी आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भारी पड़ सकती है।

आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारियां
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) द्वारा विकसित एक नई तकनीक के अनुसार, रेटिना की नसों को ट्रैक कर कई बीमारियों का पहले ही पता लगाया जा सकता है।इन आंखों की बीमारियों को बिल्कुल हल्के में न लें
- कैटरेक्ट (मोतियाबिंद)
- मायोपिया (नजदीक की नजर कमजोर होना)
- ड्राई आई सिंड्रोम
- ग्लूकोमा (काला मोतिया)
40 की उम्र के बाद अगर बार-बार धुंधला दिखे, सिरदर्द बना रहे या रात में रोशनी चुभने लगे, तो यह ग्लूकोमा की शुरुआती चेतावनी हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों में ग्लूकोमा का खतरा दोगुना होता है। भारत में ही इस बीमारी से 1.25 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

आंखों के सबसे बड़े दुश्मन
- ज्यादा मोबाइल और स्क्रीन टाइम डायबिटीज और हाई बीपी प्रदूषण और ठंडी हवा न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम नींद की कमी चौंकाने वाले आंकड़े लगातार फोन इस्तेमाल करने से बेचैनी – 61% गुस्सा – 58% हाइपरएक्टिवनेस – 50%
- चिड़चिड़ापन – 47% सुस्ती – 47% तक बढ़ सकती हैबच्चों में OTT (70%), सोशल मीडिया (64%), ऑनलाइन गेमिंग (28%) आंखों की रोशनी को तेजी से नुकसान पहुंचा रही है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फूड्स
स्वामी रामदेव के योगिक-आयुर्वेदिक उपाय आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।डाइट में जरूर शामिल करें गाजर, शकरकंद, स्ट्रॉबेरी, आंवला चश्मा उतारने के घरेलू उपाय के लिए बादाम , सौंफ , मिश्री बराबर मात्रा में पीस लें और रात में गर्म दूध के साथ सेवन करें।
आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली एक्सरसाइज
आंखों की सेहत मजबूत रखने के लिए सुबह-शाम 30 मिनट प्राणायाम अनुलोम-विलोम भ्रामरी प्राणायाम आयुर्वेदिक उपाय महात्रिफला घृत – 1 चम्मच दूध के साथ, दिन में 2 बार, भोजन के बाद एलोवेरा-आंवला जूस आंखों की रोशनी सुधारने में सहायक अगर आप चाहते हैं कि 100 साल की उम्र तक भी आपकी नजर तेज बनी रहे, तो आज से ही आंखों की देखभाल शुरू कर दें।कम स्क्रीन टाइम, सही डाइट, नियमित योग-प्राणायाम और समय-समय पर आंखों की जांच आपको बड़ी बीमारियों से बचा सकती है।