Babar Azam Record: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 39वीं T20I फिफ्टी

Babar Azam record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 111 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सैम अयूब ने 56 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने नाबाद 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा शादाब खान ने 46 रन की उपयोगी पारी खेली।

लेकिन इस मुकाबले की सबसे बड़ी खबर बाबर आजम का ऐतिहासिक रिकॉर्ड रहा। बाबर ने अपनी इस पारी के दौरान टी-20 इंटरनेशनल करियर का 39वां अर्धशतक पूरा किया।इसके साथ ही बाबर आजम ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने T20I क्रिकेट में कुल 38 अर्धशतक लगाए थे, जबकि बाबर अब सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।यह उपलब्धि बाबर आजम को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में एक नया मुकाम दिलाती है।
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक
- बाबर आजम-39
- विराट कोहली-38
- रोहित शर्मा-32
- मोहम्मद रिजवान-30