कानपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान किसान के घर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, खुद दुहा भैंस का दूध

कानपुर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बुधवार सुबह कानपुर के नरवल क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने आसपास के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। मॉर्निंग वॉक के दौरान उनका एक देसी और सरल अंदाज देखने को मिला, जिसकी अब क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

किसान को दूध दुहते देख रुके सतीश महाना
नरवल क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सतीश महाना की नजर किसान राम सिंह यादव पर पड़ी, जो अपनी भैंस का दूध दुह रहे थे। यह दृश्य देखकर विधानसभा अध्यक्ष खुद को रोक नहीं सके और मजाकिया अंदाज में बोले “लाओ, आज मैं दूध दुहता हूं।”उनकी यह बात सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीण और अधिकारी हंस पड़े।
भैंस बिदकी, लेकिन महाना ने प्यार से दुहा दूध
जब सतीश महाना बाल्टी लेकर दूध दुहने बैठे, तो भैंस थोड़ी बिदक गई। लेकिन उन्होंने उसे प्यार से पुचकारा और फिर आराम से दूध दुहा। इसके बाद उन्होंने उसी दूध को गिलास में लेकर खुद पीया। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों ने तालियां बजाईं और माहौल पूरी तरह आत्मीय हो गया।
ग्रामीणों ने सराहा सादगी भरा अंदाज
विधानसभा अध्यक्ष का यह सादगी भरा और जमीन से जुड़ा अंदाज ग्रामीणों को बेहद पसंद आया। लोगों ने कहा कि बड़े पद पर होने के बावजूद सतीश महाना का आम लोगों के बीच इस तरह घुलना-मिलना नेतृत्व की मिसाल है।
कई गांवों का किया दौरा
इस दौरान सतीश महाना ने सलेमपुर,मंगत खेड़ा,नारायणपुर,कोडर,गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं, साथ ही चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण इलाकों में विकास योजनाओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
जनसंपर्क और जमीनी राजनीति की मिसाल
सतीश महाना का यह दौरा केवल औपचारिक नहीं रहा, बल्कि यह जनसंपर्क, संवेदनशीलता और जमीनी राजनीति की एक सशक्त तस्वीर पेश करता है। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो सकता है।
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026