अजय देवगन, शाहरुख और टाइगर श्रॉफ को ‘पान मसाला’ का ऐड करने पर मिला नोटिस

✍️NNS Desk
अजय देवगन, शाहरुख और टाइगर श्रॉफ को ‘पान मसाला’ का ऐड करने पर मिला नोटिस

फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बॉलिवुड के कई जाने-माने ऐक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि यह विज्ञापन विमल पान मसाला का ही सरोगेट एडवर्टाइजिंग है. वहीं राज्य में गुटखा प्रतिबंधित है. एफडीए पान मसाला और गुटखा समेत ऐसी चीजों पर कार्रवाई कर रहा है जिनमें तंबाकू या फिर निकोटीन होता है.

प्रतिबंध के बाद भी क्यों कर रहे प्रचार: एफडीए के मुताबिक विज्ञापन में इस्तेमाल किए गए ब्रैंड नेम, डायलॉग और प्रस्तुति से पता चलता है कि यह पान मसाला से जुड़ा हुआ है. 13 जुलाई को महाराष्ट्र सरकार ने पान मसाला , गुटखा के भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए रोक लगा दी है. एफडीए ने FSS ऐक्ट की धारा 24 और 53 के तहत कहा है कि ऐसे भ्रामक विज्ञापन को लेकर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.

नोटिस के मुताबिक कानूनन ऐसे खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लागू है. इसके बाद भी ऑनलाइन और अन्य मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर धडल्ले से विज्ञापन चलाया जा रहा है. ऐसे में आपको इसमें हिस्सा लेने पर स्पष्टीकरण देना होगा. तीनों ही ऐक्टर्स से एफडीए ने स्पष्टीकरण मांगा है. जानकारी के मुताबिक ये नोटिस पत्र के जरिए तीनो ऐक्टर्स के पते पर भेज दिए गए हैं.

महाराष्ट्र में अभियान हुआ तेज: अजय देवगन को जहू वाले बंगले पर नोटिस मिला है. शाहरुख खान को बांद्रा के मन्नत और टाइगर श्रॉफ को उनकी प्रोडक्शन कंपनी के पते पर नोटिस भेजा गया है. ये तीनों विमल के प्रचार से सीधे तौर पर जुड़े हैं और इसलिए उनसे जवाब मांगा गया है. महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला पर अभियान तेज किया गया है और दो महीने में 15 करोड़ रुपये का गुटखा जब्त किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक एफडीए ने 658 ठिकानों पर छापेमारी की है. इसको लेकर 519 एफआईआर दर्ज की गई हैं.इससे पहले 2018 में भी स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय ने विमल इलायची का प्रचार करवाने वाले विष्णु पाउच पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस भेजा था.

मनोरंजन से और खबरें