RBI Assistant Vacancy 2026: 650 पदों पर भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

✍️By: Nation Now Samachar Desk
RBI Assistant Vacancy 2026: 650 पदों पर भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह भर्ती देशभर के विभिन्न RBI कार्यालयों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

RBI Assistant 2026 भर्ती का पूरा शेड्यूल

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026
  • एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा (संभावित): 11 अप्रैल 2026
  • मुख्य परीक्षा (संभावित): 7 जून 2026

नोट: जरूरत पड़ने पर परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

किन-किन शहरों में होंगे पद?

RBI Assistant के पद देश के 17 प्रमुख कार्यालयों में भरे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर-लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम।बैंक आवश्यकता अनुसार पदों की संख्या बढ़ा या घटा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

भारत का नागरिक

  • नेपाल या भूटान का नागरिक
  • 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी
  • भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)

(शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।)

योग्यता:  किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, कम से कम 50% अंकों के साथ (एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए पास क्लास)।  
कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान।  
जिस राज्य/क्षेत्र के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसकी स्थानीय भाषा में दक्षता (पढ़ना, लिखना, बोलना, समझना) जरूरी।  
पूर्व सैनिकों के लिए: 15 साल सेवा के बाद ग्रेजुएशन।

चयन कैसे होगा?

चयन तीन चरणों में होगा सबसे पहले एग्जाम होगा, ऑब्जेक्टिव टाइप, जिसमें 100 सवाल होंगे, 100 नंबर का पेपर होगा।  
मुख्य परीक्षा: 200 सवाल, 200 मार्क्स की परीक्षा होगी।  
भाषा दक्षता परीक्षा (LPT): संबंधित राज्य की भाषा चेक की जाएगी। 
जो LPT क्लियर नहीं करेंगे, वे बाहर हो सकता है। नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।  

कितनी सैलरी मिलेगी?

RBI असिस्टेंट की शुरुआती ग्रॉस सैलरी 58,514 रुपये प्रति माह है। इसमें डियरनेस अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस, सिटी कंपेंसेटरी अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस शामिल हैं। लंबे समय में प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ती रहती है।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले www.rbi.org.in पर जाएं।
‘Opportunities’ > ‘Current Vacancies’ पर क्लिक करें।  
रजिस्टर करें, फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।  
फीस जमा करें (जनरल/ओबीसी: 450 रुपये + GST, एससी/एसटी/दिव्यांग: 50 रुपये + GST)   
प्रिंटआउट रखें।आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर पूरी डिटेल्स जरूर पढ़ लें। RBI की इस भर्ती से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना पूरा हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आरबीआई की वेबसाइट चेक कर सकते हैं। 

दिल्ली से और खबरें