जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस मार्च में शुरू, रेलवे तैयारी पूरी

✍️By: Nation Now Samachar Desk
jammu-srinagar-vande-bharat-march

जम्मू। जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। रेलवे ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली है और बस रेलवे बोर्ड से फाइनल अप्रूवल का इंतजार है।

जम्मू स्टेशन का रिडिवेलपमेंट पूरा

रेलवे के अनुसार, जम्मू रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण और रिडिवेलपमेंट कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। इससे ट्रेन के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) परियोजना शुरू होने के बाद वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना थी।पहले निर्माण कार्य के कारण वंदे भारत ट्रेन कटरा से चल रही थी, लेकिन अब जम्मू स्टेशन पर सभी बुनियादी ढांचे और इंतजाम तैयार हो गए हैं।

मार्च में दौड़ेगी वंदे भारत

अधिकारी ने कहा कि जम्मू डिवीजन वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी पूरी कर चुका है। रेलवे बोर्ड से अप्रूवल मिलते ही ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि मार्च महीने से वंदे भारत ट्रेन जम्मू से दौड़ना शुरू कर देगी।

यात्रियों के लिए सुविधा

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों को तेज़, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह ट्रेन क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक होगी।

दिल्ली से और खबरें