दिल्ली में फरवरी में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, आज दर्ज हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन

✍️By: Nation Now Samachar Desk
दिल्ली में फरवरी में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: आज दर्ज हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन

दिल्ली। गर्मी अपना कहर दिखाने लगी है। कल का दिन यानि सोमवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया है । राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा इस सर्दी मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। फरवरी में ही मई -जून जैसी तेज धूप और बढ़ते तापमान ने आम लोगों को हैरान कर दिया है। अधिकतम तापमान: 31.6°C यह तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री अधिक है। फरवरी में इस तरह की गर्मी आम तौर पर नहीं देखी जाती है, लेकिन इस बार मौसम ने रिकॉर्ड बदल दिए हैं।

क्या कहता है मौसम?

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में ऐसा उछाल आया है कि फरवरी माह में ही गर्मी मार्च-मई जैसे स्तर पर महसूस की जा रही है।लोगों ने सुबह से ही तेज धूप का असर महसूस किया और कई इलाकों में तापमान 30°C के पार रहा।

क्यों बढ़ रही है गर्मी?
  विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे हैं. आमतौर पर फरवरी में ठंडी हवाएं और बारिश से तापमान नीचे रहता है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ. साफ आसमान और कम हवाओं की वजह से धूप तेज पड़ रही है. कई शहरों में फरवरी में ही गर्मी के संकेत दिख रहे हैं, जो जलवायु परिवर्तन का असर भी हो सकता है.स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि फरवरी के मध्य में दिल्ली में इतनी गर्मी होना असामान्य है. 

दिल्ली से और खबरें